Hindi essay on Holi | होली पर हिंदी निबंध।

होली एक ऐसा त्यौहार है जो आनंद और उत्साह से पूरे भारत में मनाया जाता है। इस होली के मौके पर Hindi Essays होली पर हिंदी निबंध लेकर आया है। होली पर यह हिंदी निबंध आपको जरूर पसंद आएगा तो चलिए निबंध को शुरू करते है।

This image is of indian girl playing holi and using colour for holi and this image is been used for hoil essay in Hindi

होली।

भारत एक काफी बड़ा देश है और यहां पर सभी प्रकार के जाति धर्म के लोग रहते है। साल भर यहां पर काफी सारे त्यौहार मनाया जाते है और उसी में से एक त्यौहार है होली का त्यौहार। होली का त्यौहार यह हिंदू धर्म का एक मुख्य त्यौहार है।

होली को होली पूर्णिमा तथा रंगो का त्यौहार भी कहा जाता है, होली का यह त्यौहार पूरे भारत भर काफी आनंद और उत्साह से मनाया जाता है। छोटे बच्चे होली शुरू होने से लेकर होली खत्म होने तक काफी उत्साह से होली खेलते है और काफी मौज करते है।

होली शुरू होने से पहले ही हम होली खेलना शुरू कर देते है, हमें एक दूसरे पर पानी फेकना और रंग लगाने में काफी अच्छा लगता है, और इसी वजह से घर पर जब गीले और रंग से खराब हुए कपड़े लेकर जाते है तो घर की डांट सुननी पड़ती है इस डाट का कुछ अलग ही मजा है। होली के मौके पर घरों में पूरनपोली बनाई जाती है आपके जैसे है मुझे भी यह पूरन पोली काफी पसंद है।

हर गांव शहर मैं हर साल होली मनाई जाती है और इसीलिए हर साल होली जलाने की जगह तय की होती है। जिस जगह होली जलाई जाती है उसे होली का माळ कहते है।

जहां होली का माळ होता है, वहां पर एक छोटा गड्ढा तैयार किया जाता है। इस गड्ढे में पेड़ की एक लंबी शाखा रखी जाती है और उसी के आसपास सूखी लकड़ियां जमा कर दी जाती है इस प्रकार से होली तैयार की जाती है।

तैयार की गई होली को पूरन पोली का नैवेद्य चढ़ाया जाता है और होली की पूजा की जाती है। फिर होली को जलाया जाता है और इसके गोल चक्कर काटे जाते है। ऐसा कहा जाता है कि होली की इस आग में सभी पूरी चीजें जल जाती है।

होली यह एक ऐसा त्यौहार है जो प्राचीन काल से मनाया जाता है, होली के त्यौहार की शुरुआत कहां से हुई इस पर काफी सारी कहानियां प्रचलित है। होली का उल्लेख पौराणिक पुस्तकों में भी मिलता है।

हर साल होली फाल्गुन महीने के पूर्णिमा में मनाई जाती है इसीलिए होली को होली पूर्णिमा भी कहा जाता है। होली का दूसरा दिन याने की धूलिवंदन का दिन इसे रंगपंचमी पर कहते है। इस दिन सारे लोग एक दूसरे को रंग लगाते है और आनंद से होली मनाते है। होली एक दूसरे को रंग लगाकर मनाई जाती है इसीलिए होली को रंगों का त्योहार भी कहा जाता है।

तो इस तरह से होली का यह त्यौहार आनंद और उत्साह से पूरे भारत भर में मनाया जाता है। मुझे यह होली का त्यौहार बहुत ज्यादा पसंद है।

समाप्त.

तो दोस्तों आप होली कैसे मनाते हो और आपको होली की कौन सी बात सबसे अच्छी लगती है हमें नीचे comment करके बताइए।

होली पर यह निबंध class १,२,३,४,५,६,७,८,९ और १०वी के बच्चे अपने पढ़ाई के लिए इस्तेमाल कर सकते है। उसी के साथ यह निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • रंगों का त्यौहार होली।
  • रंगपंचमी पर हिंदी निबंध।
  • धूलिवंदन पर हिंदी निबंध।
  • मेरा प्रिय त्योहार होली।

तो दोस्तों आपको यह होली पर हिंदी निबंध कैसा लगा और अगर आपको किसी और हिंदी विषय पर हिंदी निबंध चाहिए तो हमें नीचे comment कर कर बताइए।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ