Hindi essay on Republic Day | २६ जनवरी गणतंत्र दिवस हिंदी निबंध।

२६ जनवरी को संपूर्ण भारत में उत्साह का माहौल होता है। क्योंकि २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस को प्रजासत्ताक दिन और अंग्रेजी में "Republic Day" कहा जाता है। आज हम २६ जनवरी के निमित्त गणतंत्र दिवस यह हिंदी निबंध लाए है, तो चलिए निबंध शुरू करते है।

This image is of Indian flag used to show 26 january Republic day of India

गणतंत्र दिवस।

२६ जनवरी इस दिन को हमारे भारत देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिन को प्रजासत्ताक दिन और अंग्रेजी में "रिपब्लिक डे" भी कहा जाता है। इस दिन संपूर्ण भारतीय लोगों में काफी उत्साह होता है और सारे लोग प्रजातंत्र दिन खूब आनंद और अभिमान से मानते है।

पहले भारत पर अंग्रेजों का राज चलता था और हम सभी भारतीय अंग्रेजों के गुलामी में रहते थे, और तभी भारत को स्वतंत्र दिलाने का कार्य शुरू हुआ आखिर १५ अगस्त १९४७ मैं भारत स्वतंत्र हुआ।

फिर कुछ वर्षो बाद २३ जनवरी १९५० को हमारे देश में अपने कायदे कानून लागू हुए और तब हम भारतीय पूरी तरीके से स्वतंत्र हुए, और फिर भारतीय जनता भारत पर राज करने लगी, और अंग्रेजों के गुलामी से हम मुक्त हो गए। २६ जनवरी को हमारी भारतीय जनता पूरी तरीके से स्वतंत्र हुई इसीलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस कहा जाता है।

संपूर्ण भारत में हर साल २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े आनंद और उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन सभी पाठशाला में कार्यक्रम आयोजित किया जाता है,और सभी जगह हमारे भारतीय झंडे का वंदन किया जाता है, राष्ट्रगीत गाया जाता है। भारत की राजधानी दिल्ली के लाल किले पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

२६ जनवरी को लाल किले पर होने वाला कार्यक्रम टीवी पर लाइव प्रसारण होता है। वहां पर काफी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने आते है। कार्यक्रम में भारतीय सेना की परेड दिखाई जाती है, आर्मी की यह परेड देखकर हमें गर्व होता है। भारतीय वायुसेना आसमान में काफी करतब करती है और विमान के धुए से आसमान में शानदार भारतीय तिरंगा बनाती है। यह देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग यहां आते है। इसी के साथ यहां पर काफी और रोमांचक कार्यक्रम होते हैं जिसका टीवी पर लाइव प्रसारण पूरे भारत मैं होता है।

हमारे पाठशाला में भी हम २६ जनवरी को एकदम सफेद, साफ-सुथरे कपड़े पहन कर जाते है। पाठशाला में हम हमारे भारतीय झंडे का वंदन करते है और एक सुर में राष्ट्रगीत गाते है। पाठशाला में देशभक्ति के कुछ कार्यक्रम होते है फिर प्रजातंत्र दिन पर एक सुंदर भाषण दिया जाता है। पूरे पाठशाला में काफी उत्साह का माहौल होता है, और फिर अंत में हम सभी छात्र मिलकर हमारे देश की शान बढ़ाएंगे ऐसी प्रतिज्ञा लेते है।

हम सभी लोग गणतंत्र दिवस को कपड़ों पर तिरंगे का बिल्ला लगाकर घूमते है और गर्व करते है कि हम भारत में रहते और भारतीय नागरिक है।

इस तरह आनंद और उत्साह से हम अपना प्रजातंत्र दिवस मनाते है।

समाप्त.

तो दोस्तों आप प्रजातंत्र दिवस को क्या करते हैं ?और आपके पाठशाला में गणतंत्र दिवस कैसे बनाया जाता है हमें नीचे comment करके बताइए।

यह निबंध class १,२,३,४,५,६,७,८,९ और १० के छात्र अपने पढ़ाई के लिए इस्तेमाल कर सकते है। और यह हिंदी निबंध नीचे दिए गए हुए विषयों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • प्रजातंत्र दिवस
  • मैंने बनाया हुआ गणतंत्र दिवस।
  • २६ जनवरी हिंदी निबंध।
  • प्रजासत्ताक दिन।

धन्यवाद।

दोस्तों आपको यह हिंदी निबंध कैसा लगा और अगर आपको कोई और हिंदी निबंध चाहिए तो हमें नीचे comment कर कर बताइए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ