वर्षा ऋतु पर हिंदी निबंध | Varsha Ritu par Hindi essay.

वर्षा ऋतु यह एक ऐसा ऋतु है जो सभी को पसंद आता है, वर्षा ऋतु के कारण निसर्ग में बहुत सारे बदलाव होते है। दोस्तों आज हम वर्षा ऋतु इस विषय पर हिंदी निबंध लेकर आए है। तो चलिए निबंध शुरू करते है।

This image show rain drops during Rainy season used for hindi essay on Varsha Ritu

वर्षा ऋतु।

बारिश आने के पहले सारी धरती सूर्य की तीव्र गर्मी से तपी होती है। लोग गर्मी में आने वाले पसीने से अस्वस्थ हो चुके होते है और अपनी नजर बादलों के तरफ करके वर्षा ऋतु का इंतजार करने लगते है और सोचते है कब ये बारिश होगी और वातावरण थंडा होगा।

फिर मेघ गरजने लगते है और रिमझिम बरसात होती है। जैसे ही पहली बारिश की बूंदे गिरती है तो हम उसमे भीगते है और बारिश के गाने बोलते है। जभी पहली बारिश की बूंदे जमीन पर गिरती है तो जमीन सुगंधित हो जाती है, मुझे ये सुगंध बहुत पसंद है।

वर्षा होने के बाद सभी पेड़ हरे भरे हो जाते है और गर्मी से तपे हुए वातावरण में थांडक आजाति है। बारिश कभी रिमझिम करके होती है तो कभी बहुत जोर से बरसती है। सभी सूखे हुए नदी, नले फिर बहने लगते है, बारिश से किसान को काफी आनंद होता है। कुछ ही महीनों में खेती में फसल तयार हो जाती है।

वर्षा ऋतु मे पाठशाला जाने का आनंद कुछ अलग ही होता है। पाठशाला में जाने केलिए मुझे मेरे पिताजी नया रेनकोट लाकर देते है। मुझे बारिश में स्कूल जाना पसंद है, और दोस्तो के साथ पानी में खेलना भी। बारिश होने पर हम कागज से नाव बनाकर उसे पानी में छोड़ते है, और ऐसे बारिश में खेलने से जब कपड़े खराब होते है तो मां बहुत चिल्लाती है।

बारिश के वजह से कभी-कभी पाठशाला को छुट्टी भी मिलती है। बारिश के वजह से गर्मी से छुटकारा मिलता है और वातावरण में थंडक आ जाती है, इसीलिए मुझे वर्षा ऋतु इतन पसंद है।

समाप्त।

दोस्तों आप को वर्षा ऋतु कैसा लगता है? और आप इस ऋतु में क्या करते हो हमे नीचे comment करके बताइए।

बारिश पर यह निबंध class १,२,३,४,५,६,७,८,९ और १० के बच्चे अपनी पढ़ाई केलिए इस्तमाल कर सकते है। यह निबंध नीचे दिए गए विषयो पर भी इस्तमाल किया जा सकता है।

  • मेरा प्रिय ऋतु - वर्षा ऋतु।
  • बारिश का मौसम।
  • बारिश पर निबंध।

तो दोस्तो आपको यह निबंध कैसा लगा और अगर आपको कोई और हिंदी विषय पर निबंध चाइए तो हमे नीचे comment करके बताइए।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ