Hindi essay on computer | कंप्यूटर पर हिंदी निबंध।

कंप्यूटर आज हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है, ऐसा बोलना गलत नहीं होगा। कंप्यूटर के वजह से सारे काम कितने जल्दी और बिना किसी गलती है पूरे किए जा सकते है। आज हम कंप्यूटर पर हिंदी निबंध लेकर आए, चलिए निबंध शुरू करते है।

कंप्यूटर।

कंप्यूटर आज हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। आज हर क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया में सबसे पहले कंप्यूटर का इस्तेमाल "चार्ल्स बैबेज" इन्होंने १९४६ में किया था, वे कंप्यूटर के आविष्कारक है। चार्ल्स बैबेज को फादर ऑफ कंप्यूटर भी कहा जाता है।

जब पहला कंप्यूटर बना था, तब वह आकार से काफी बड़ा था इसीलिए हर के घर में कंप्यूटर रखना मुमकिन नहीं था। समय के साथ कंप्यूटर में काफी सारे बदलाव किए गए और आज कंप्यूटर आकार से काफी छोटे और एडवांस हो गए है। आज हर क्षेत्र में कंप्यूटर का इस्तमाल किया जाता है, इसीलिए कहा जाता है कि आज का युग कंप्यूटर का युग है।

कंप्यूटर के मदद से कोई भी काम काफी जल्दी किया जा सकता है और कंप्यूटर से किए गए काम मैं गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती। इसीलिए कंप्यूटर ने हर कार्यालय में अपनी जगह बना ली है। कंप्यूटर हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग बन चुका है।

कंप्यूटर ने हमारा जीवन काफी आसान कर दिया है पर कंप्यूटर के फायदे और नुकसान भी है। कंप्यूटर का इस्तमाल हम किस प्रकार करते हैं यह मायने रखता है, क्योंकि मनुष्य की तरह कंप्यूटर को अच्छे बुरे की समझ नहीं होती वाह केवल उसे दिया हुआ कार्य करता है।

कंप्यूटर की मदद से आज विद्यार्थी अपने पाठशाला की पढ़ाई घर बैठे कर सकता है। आज कंप्यूटर इतने छोटे हो गए हैं कि हम उन्हें कहा पर भी ले जा सकते हैं और इसी के चलते हम हमारे समय अनुसार काम कर सकते है। आज एक छोटे से कंप्यूटर में हजारों लाखों फाइल का डाटा रखा जा सकता है। कंप्यूटर में कोई चीज ढूंढने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती बस एक बटन दबाओ और चीज आपकी आंखों के सामने आ जाएगी। आज रेलवे का टिकट निकालना हो या लाइट बिल भरना हो यह काम कितने जल्दी हो जाता है यह सिर्फ कंप्यूटर के कारण ही हो पाया है।

कंप्यूटर के बहुत सारे फायदे हैं पर उसके कुछ नुकसान भी है। कंप्यूटर ने आज सब कुछ आसान कर दिया है पर मनुष्य इसी कारण आलसी होता जा रहा है वह पूरी तरह से कंप्यूटर पर ही आश्रित रह रहा है। आज कंप्यूटर से सब कुछ ऑटोमेटिक हो गया है और कंपनी में मनुष्य की जगह रोबोट्स ने ले ली है जिससे लोगों को काम नहीं मिल रहा। विद्यार्थी अपना पूरा समय कंप्यूटर गेम खेलने में बर्बाद कर देते है। कुछ बुरे लोग कंप्यूटर वायरस बनाकर कंप्यूटर का महत्वपूर्ण डाटा चुरा लेते हैं इसे काफी नुकसान होता है। कंप्यूटर का ज्यादा इस्तमाल करने से आंखों में जलन और कमर मैं तकलीफ होती है।

कंप्यूटर एक बहु उपयोगी वस्तु है और उसके अपने फायदे हैं और कुछ नुकसान। हमें कंप्यूटर का योग्य उपयोग करना चाहिए और पूरी तरह से कंप्यूटर पर आश्रित नहीं रहना चाहिए।

समाप्त।

दोस्तों आपके पास कंप्यूटर है क्या? और आप उसका इस्तमाल कैसे करते हैं हमें नीचे comment करके जरूर बताइए।

कंप्यूटर पर यह हिंदी निबंध class १,२,३,४,५,६,७,८,९ और १० के बच्चे अपने पढ़ाई के लिए इस्तमाल कर सकते है। यह निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तमाल किया जा सकता है।

  • कंप्यूटर के फायदे और नुकसान।
  • कंप्यूटर का युग।
  • जीवन में कंप्यूटर का महत्व।

दोस्तों आपको यह निबंध कैसा लगा और अगर आपको कोई और हिंदी विषय पर निबंध चाहिए तो हमें नीचे comment करके जरूर बताइए।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ