Essay on Taj Mahal in Hindi | ताजमहल पर हिंदी निबंध।

नमस्कार दोस्तों सात अजूबों में से एक अजूबा ताजमहल जिसकी यात्रा हमने हाल ही में की थी। आज हम ताजमहल इस विषय पर हिंदी निबंध लाए है। चलिए ताजमहल पर यह हिंदी निबंध शुरू करते है।

This is beautiful image of Taj Mahal the wonder of world and is been used for hindi essay on Taj Mahal

ताजमहल।

बचपन से बहुत सुना था ताजमहल के सौंदर्य के बारे में और जब में ताजमहल की यात्रा पर गया था तो पता चला कि सब झूठ था क्योंकि असल में ताजमहल जितना सुना था उससे कई गुना ज्यादा सुंदर था।

ताजमहल को जब मैंने पहली बार देखा तो में बस देखते ही रह गया, इस महल का हर कोना और हर एक चीज काफी सुंदर तरीके से सजाई गई है। ताजमहल के ऊपर ताज स्वरूप एक बड़ा गुंबद है और इसीलिए शायद इसे ताजमहल कहते हैं ऐसा मुझे लगा। पर ताजमहल का नाम ताजमहल किसी और वजह से पड़ा है।

ताजमहल को शाहजहां ने अपनी प्यारी बीबी मुमताज महल के याद में मनाया था। इसीलिए ताजमहल को प्यार की निशानी के रूप में देखा जाता है। मुमताज महल के नाम का अर्थ महल का ताज होता है, और ताजमहल शाहजहांन ने मुमताज बेगम के लिए बनाया था इसीलिए इसका नाम "ताजमहल" पड़ा।

ताजमहल आज के आगरा (उत्तर प्रदेश) में यमुना नदी के किनारे पर बसा हुआ है। ताजमहल १६५३ में पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था, इसे मनाने केलिए २२ वर्षों का समय लग गया था और करीब २०००० कारीगरों ने इस पर काम किया था। कहते हैं की शाहजहां ने सारे कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे ताकि वे लोग ऐसा दूसरा सुंदर महल ना बना पाए।

ताजमहल चार उची मीनारों से घिरा है और बीच में विशाल और प्रेम का प्रतीक अति सुंदर ताजमहल स्थित है। ताजमहल के सामने सुंदर फूलों के बाग है और एक तालाब है जिसमें ताजमहल का सुंदर प्रतिबिंब दिखाई देता है। फूलों की सुगंध खुशबू से वातावरण सुगंधित रहता है। ताजमहल की दीवारों पर काफी सुंदर चित्रकारी की गई है और इसमें काफी कीमती पत्थरों का इस्तमाल किया गया है, और पूरा ताजमहल सफेद संगमरवर से बनाया गया है।

ताजमहल खूबसूरती का एक नमूना है, हर कोई इसे देखकर इसकी तारीफ करता है। ताजमहल यू तो सफेद रंग का है परंतु जब शाम को सूर्य किरण इस पर गिरती तो वह हल्के गुलाबी रंग का दिखाई देता है। रात को तारों के बीच और चंद्र के नीचे ताजमहल काफी सुंदर दिखाई देता है।

इन सभी खूबसूरती के कारण ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में से एक मैं गिना जाता है। ताजमहल के अंदर मुमताज बेगम और शाहजहां की कबर आज भी मोजूद है और ताजमहल इन दोनों के प्यार की निशानी है। इस प्यार की निशानी को देखने के लिए पूरी दुनिया के लोग भारत आते है। और ताजमहल के सौंदर्य के गुणगान गाते है।

समाप्त।

दोस्तों आपने ताजमहल के बारे में क्या सुना है और क्या आपने ताजमहल की यात्रा की है हमें नीचे comment करके जरूर बताइए।

यह हिंदी निबंध class १,२,३,४,५,६,७,८,९ और १० के बच्चे अपने पढ़ाई के लिए इस्तमाल कर सकते है। और यह हिंदी निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तमाल किया जा सकता है।

  • ताजमहल की यात्रा।
  • मैंने देखा हुआ सुंदर नजारा - ताजमहल।
  • ताजमहल के सौंदर्य पर हिंदी निबंध।

दोस्तों आपको यह हिंदी निबंध कैसा लगा और अगर आपको कोई और विषय पर हिंदी निबंध चाहिए तो हमें नीचे comment करके जरुर बताइए।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ