हिमालय पर्वत पर हिंदी निबंध। Himalaya essay in Hindi.

हिमालय की गगनचुंबी पर्वत श्रंखला का सौंदर्य देखकर हर कोई हिमालय के मोह में पड़ जाता है। हिमालय में काफी सारे पर्यटन स्थल है जहां लोग हिमालय का सौंदर्य अनुभव करने आते है। आज हम हिमालय पर्वत पर हिंदी निबंध लेकर आए है, तो चलिए इस निबंध को शुरू करते है।

This image is of himalya mountain range and is been used for hindi essay on himalaya parvat

हिमालय।

हिमालय एक अति सुंदर पर्वत श्रंखला है, हिमालय के पर्वत हमेशा बर्फ की चादर में दबे रहते है। उन पर्वतों को बर्फ में लिपटे हुए देखकर ऐसा लगता है जैसे कि वह बर्फ का घर हो। हिमालय की ऊंची ऊंची पर्वत श्रंखला के कारण ही हिमालय को पर्वतराज भी कहा जाता है।

हिमालय अपने अंदर काफी कुछ समेटे हुआ है और उसे देखने के लिए पूरी दुनिया भर से लोग भारत आते है। हिमालय भारत का ताज है जो भारत के उत्तर दिशा में स्थित है। हिमालय में काफी सारे धार्मिक और पर्यटक स्थल है और हिमालय में काफी सारी नदियों का जन्म होता है।

हिमालय में विश्व का सबसे बड़ा पर्वत यानी कि माउंट एवरेस्ट स्थित है। माउंट एवरेस्ट इतना ऊंचा है कि वह आसमान में बादलों से जा मिलता है। इस पर्वत पर दुनिया भर से पर्वतारोही चढ़ाई करने आते है और हिमालय की सुंदरता को अनुभव करते है।

कैलाश पर्वत जहा कहते हैं कि भगवान शिव स्वयं विराजमान है, वह पर्वत भी हिमालय में ही स्थित है। कैलाश पर्वत भी काफी ऊंचा पर्वत है पर वह माउंट एवरेस्ट से छोटा पर्वत है, फिर भी आज तक कोई भी पर्वतारोही कैलाश पर्वत पर चढ़ने में सफल नहीं हो पाया है। हिमालय में कैलाश के अलावा बहुत सारे और पुण्य धार्मिक स्थल है जैसे कि बद्रीनाथ, केदारनाथ और हरिद्वार जैसे बहुत सारे। इन धार्मिक स्थलों पर भक्तों की काफी भीड़ होती है।

हिमालय का सौंदर्य देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते है, कश्मीर में काफी सारी सुंदर बाग है और काफी सारे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। कश्मीर के सौंदर्य के कारण ही कश्मीर को नंदनवन भी कहा जाता है। कश्मीर के सामान कुल्लू मनाली, देहरादून और दार्जिलिंग भी काफी प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जो अपनी सुंदरता के लिए जाने जाते है।

उत्तर भारत में सारी मुखिय नदिया जैसे कि गंगा, जमुना, ब्रह्मपुत्र और सींद नदी का जन्म हिमालय में हुआ है। यह नदिया काफी पवित्र मानी जाती है, और पूरे उत्तर भारत में पानी इन्हीं नदियों से मिलता है। उत्तर भारत में किसानों के लिए यह नादिया किसी वरदान से कम नहीं, क्योंकि इन्हीं नदियों के कारण यहां उत्तम खेती की जाती है। इन नदियों की सहायता से बिजली भी बनाई जाती है जिसे उत्तर भारत में बिजली मिल पाती है।

हिमालय पर्वत की श्रंखला केवल अपने सौंदर्य के लिए ही नहीं जाती बल्कि यह हिमालय पर्वत हमारे भारत के रक्षा भी करता है। हिमालय के ऊंचे पर्वतों को लांघना संभव नहीं इसीलिए हमें दुश्मन देशों से सुरक्षा मिलती है, हिमालय हमारा रक्षा कवच है। हिमालय के ऊंचे पर्वत बादलों को भारत में बारिश करने पर मजबूर कर देते हैं जिससे हमें पानी मिलता है और नादिया सदाबहार रहती है। यदि हिमालय न होता तो आज भारत केवल एक रेगिस्तान बन चुका होता।

हिमालय पर्वत हमें काफी सारे औषधि पौधे भी देता है जो केवल और केवल हिमालय में ही पाए जाते है, क्योंकि हिमालय का वातावरण औषधि पौधों के लिए अनुकूल है।

हिमालय की अपार सुंदरता और हिमालय पर्वत हमारे देश की रक्षा करता है। इसीलिए हिमालय भारत देश का गौरव है और हिमालय पर हमें गर्व है।

समाप्त।

दोस्तों आपको हिमालय के बारे में क्या लगता है और क्या आपने कभी हिमालय पर्वत देखा है हमें नीचे comment करके जरूर बताइए।

हिमालय पर यह हिंदी निबंध class १,२,३,४,५,६,७,८,९ और १० के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए इस्तमाल कर सकते है। या हिंदी निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तमाल किया जा सकता है।

  • पर्वतराज हिमालय।
  • हिमालय पर्वत।
  • मैंने देखा हुआ सुंदर दृश्य - हिमालय।
  • भारत का गौरव हिमालय।

दोस्तों आपको यह निबंध कैसा लगा और अगर आपको कोई और विषय पर हिंदी निबंध चाहिए तो हमें नीचे comment करके जरूर बताइए।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ