बसंत ऋतु पर हिंदी निबंध। Spring season essay in Hindi.

नमस्कार दोस्तों कड़कती ठंडी से परेशान कर-कर आखिरकार शीत ऋतु समाप्त हो जाता है और आरंभ होता है बसंत ऋतु का। बसंत ऋतु में वातावरण काफी प्रसन्न होता है। आज हम ऋतुराज बसंत ऋतु पर हिंदी निबंध बताए है। तो चलिए यह निबंध शुरू करते है।

This image how spring season and is been used for hindi essay on Basant Rutu

बसंत ऋतु।

शीत ऋतु के कड़कती ठंडी से लोग परेशान हो जाते है क्योंकि ठंडी बर्दाश्त से बाहर हो जाती है। लोग सूर्य की तरफ देखने लगते है कि कब उन्हें सूरज की गर्मी मिले और ऐसे में आगमन होता है बसंत ऋतु का। बसंत ऋतु के आगमन के साथ लोगों को ठंडी से राहत मिल जाती है।

बसंत ऋतु सभी ऋतुओं मैं सबसे अच्छा ऋतु माना जाता है क्योंकि बसंत ऋतु में ना बहुत ज्यादा ठंडी लगती है और ना ही अधिक गर्मी होती है। वातावरण काफी प्रसन्न होता है और दिनभर शीतल हवा चलती है। बसंत ऋतु के इन्ही विशेषताओं के कारण बसंत ऋतु को सभी ऋतु का राजा भी कहते है। इसीलिए बसंत ऋतु को ऋतुराज भी कहा जाता है।

इस प्रसन्ना पूर्वक ऋतु में वातावरण में काफी सारे बदलाव हमें देखनेको मिलते है। शीत ऋतु की शीत से पेड़ों के पत्ते झड़ जाते है और बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही पेड़ों पर हमें नए पत्ते दिखने मिलते है। बागों में नए फूल लहराने लगते है, और वातावरण को अपने खुशबू से सुगंधित कर देते है।

पेड़ों पर फल आने लगता है आम, जामुन, आंवला और संतरा खाने का मजा मिलता है। मेरी मां ईसी ऋतु के चलते आम का अचार बनाती है। बसंत ऋतु में पशु-पक्षी भी काफी प्रसन्ना होते है, इसीलिए कोयल कू-कू करती है और मोर बागों में नाचने लगता है।

खेतों में गेहूं की फसल लहराने लगती है और फसल पूरी तरह से तैयार हो जाती है। इसीलिए किसान भाई भी बसंत ऋतु का इंतजार करते है। कुछ गांवों में बसंत ऋतु के चलते अपने रिति अनुसार एक छोटा उत्सव मनाया जाता है।

बसंत ऋतु के इस सुहाने ऋतु के प्रसन्ना वातावरण में होली का सुंदर त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार हमें एक अच्छा संदेश देता है कि दुख के बाद हमेशा सुख आता है।

इस ऋतु में वातावरण इतना प्रसन्ना होता है और हमें आम जैसे स्वादिष्ट फल खाने मिलते है। इसी कारण मुझे बसंत ऋतु काफी पसंद है और बसंत ऋतु मेरा प्रिय ऋतु है।

समाप्त।

दोस्त आपको बसंत ऋतु कैसा लगता है, और आपको यह ऋतु क्यों पसंद है हमें नीचे comment करके बताइए।

बसंत ऋतु पर यह निबंध class १,२,३,४,५,६,७,८,९ और १० के बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए इस्तमाल कर सकते है। और यह निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तमाल किया जा सकता है।

  • ऋतुराज वसंत ऋतु।
  • मेरा प्रिय ऋतु बसंत ऋतु।

दोस्तों आपको बसंत ऋतु पर यह निबंध कैसा लगा और अगर आपको कोई और विषय पर है हिंदी निबंध चाहिए तो हमें बच्चे comment करके जरूर बताइए।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ