यदि बारिश नहीं होती तो हिंदी निबंध | yadi barish nahi hoti to.

नमस्कार दोस्तों, यदि बारिश नहीं होती तो यह कितनी विचित्र कल्पना है ना। आज Hindi essays आपके लिए बारिश नहीं होती तो इस विषय पर हिंदी निबंध लेकर आया है। तो चलिए इस हिंदी निबंध को शुरू करते है।

This is text image used for hindi essay on barish nahi hoti to

बारिश नहीं होती तो!।

बहुत जोरो से बारिश हो रही थी, मैं सुबह पाठशाला जाने के लिए तैयार था। रोज की तरह आज भी हमारे घर पर टीवी पर समाचार देख रहे थे। तभी पता चला कि ज्यादा बारिश के कारण सभी जगह पानी भर गया है और इसी वजह से सारी पाठशालाओं को छुट्टी दे दी गई है।

छुट्टी का नाम सुनकर मैं आनंद से नाचने लगा, टीवी पर बारिश ज्यादा होने के कारण क्या नुकसान हुआ है वह दिखाया। बारिश के कारण हुई तबाही देखकर मैं दंग रह गया। तभी मेरे मन में कल्पना आई अगर बारिश नहीं होती तो।

अगर बारिश नहीं हुई तो लोगों को बारिश से होने वाली तकलीफ नहीं होगी और ज्यादा पानी भरने से होने वाला नुकसान भी किसी का नहीं होगा और लोग बड़े आनंद से रहेंगे। और मैं इस विषय पर और विचार करने लगा।

अगर बारिश नहीं हुई तो हमें पीने के लिए पानी कैसे मिलेगा और बारिश नहीं होगी तो नदी और तालाब कैसे भरेंगे। अगर नदियां और तालाब नहीं बचेंगे तो उसमें रहने वाले जीव कैसे जी पाएंगे बिना पानी के वे सभी मारे जाएंगे।

हमारे आजू-बाजू में हम जो हरे भरे पेड़ देखते है जो हमें हवा, खाने के लिए फल और छाया देते है वह सभी पेड़ अगर बारिश नहीं हुई तो सूख कर मर जाएंगे। यह सुंदर निसर्ग जो हम देखते है वह केवल एक रेगिस्तान स्वरूप पत्थरों का प्रदेश बन जाएगा।

अगर बारिश नहीं हुई तो हमें बारिश से आने वाली मिट्टी की सुगंध नहीं मिल पाएगी। पहली बरसात में भीगने का आनंद हम नहीं उठा पाएंगे, हम इंद्रधनुष्य भी नहीं देख पाएंगे।

अगर बारिश नहीं हुई तो हमें खाने के लिए कुछ भी मिल नहीं पाएगा क्योंकि बिना बारिश के खेती संभव नहीं। अगर बारिश नहीं हुई तो इस धरती पर जीवन मुमकिन नहीं क्योंकि हमें बारिश के बिना पीने के लिए पानी तक नहीं मिलेगा।

बारिश गिरने से नुकसान होता है यह सच है पर उसमें भी हमारी ही गलती है। हमने हर जगह पर सीमेंट के जंगल बना दिए है जिससे बारिश का पानी जमीन में नहीं जा पाता और ना ही ठीक से बह पाता है। इसीलिए हमारा बारिश से नुकसान होता है। अगर बारिश है तो ही जीवन संभव है।

समाप्त।

आपको क्या लगता है अगर बारिश नहीं हुई तो क्या होगा ? हमें नीचे comment करके जरूर बताइए।

यह हिंदी निबंध class १,२,३,४,५,६,७,८,९ और १० के बच्चे अपने पढ़ाई के लिए इस्तेमाल कर सकते है। यदि बारिश नहीं होती तो यह निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • बरसात नहीं होती तो।
  • यदि बारिश नहीं आई तो।
  • यदि वर्षा नहीं होती तो।

दोस्तों आपको यह काल्पनिक हिंदी निबंध कैसा लगा और अगर आपको कोई और हिंदी विषय पर निबंध चाहिए तो हमें नीचे comment करके जरूर बताइए।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ