Dussehra essay in Hindi | दशहरा हिंदी निबंध।

नमस्कार दोस्तों दशहरा यह एक काफी प्रसिद्ध हिंदू त्यौहार है, जो भारत में काफी उत्साह से मनाया जाता है। आजा हम इसी दशहरे के त्यौहार पर हिंदी निबंध लाये है, तो चलिए निबंध शुरू करते है।

This is image of ravan and ram with godess duraga for dussera festival

दशहरा।

भारत देश में साल भर काफी सारे त्यौहार मनाए जाते है, उसी में से एक लोकप्रिय त्यौहार है दशहरा। दशहरे का यह त्यौहार पूरे भारत में काफी उत्साह से मनाया जाता है। दशहरे के इस त्यौहार को विजयादशमी भी कहते है।

दशहरा क्यों और कैसे शुरू हुआ इस पर काफी सारी कहानियां है, और भारत में विजयादशमी के इस त्यौहार को अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। सभी लोग दशहरे के दिन को काफी पवित्र और शुभ मानते है।

दशहरे के शुभ दिन पर लोग अपनी किताबों, अवजारो और दूसरी महत्वपूर्ण वस्तुओं की पूजा करते है। इस त्यौहार के दौरान किसान भाई भी काफी प्रसन्न होते है क्योंकि खेतों में फसल पूरी तरीके से इसी दोरान तैयार हो जाती है।

दशहरा का त्यौहार पूरे भारत में काफी उत्साह से मनाया जाता है, इसे भारत में अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। यह त्यौहार क्यों और कैसे शुरू हुआ इस पर काफी सारी कहानियां प्रचलित है। और इसी के चलते दशहरा अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।

जब मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था वह दिन दशमी का था यानी नवरात्रि के बाद का दिन यह दिन दस्वा दिन होने के कारण इसे दशहरा कहते है। इस दिन मां दुर्गा ने बुराई का यानी कि महिषासुर का नाश किया था, इसीलिए लोग दशहरे के दिन को पवित्र मानते है और इस दिन दुर्गा मां की पूजा अर्चना की जाती है। दिन के अंत में नाच गाने के साथ दुर्गा मां का विसर्जन किया जाता है।

दूसरा कारण जिस केलिए दशहरे को इतना पवित्र माना जाता है, क्योकि उस दिन पर प्रभु राम ने दृष्ट और अत्याचारी रावण को मारकर सीता मां को बचाया था। इसीलिए दशहरे के दिन भारत में रावण के पुतले बनाकर जलाए जाते है।

दशहरा पूरे भारत में काफी उत्साह से मनाया जाता है, और यह एक काफी पवित्र दिन है जिस दिन पर बुराई का नाश हुआ था और अच्छाई की जीत हुई थी। कई जगहों पर दशहरे के अवसर पर रामलीला आयोजित की जाती है जो काफी रोचक होती है। इस प्रकार दशहरे का यह त्यौहार मनाया जाता है, और मुझे यह त्यौहार काफी प्रिय है।

समाप्त।

दोस्तों आप कैसे मनाते है दशहरा और इस दिन आपके यहां क्या किया जाता है हमें नीचे comment करके जरूर बताइए।

यह निबंध class १,२,३,४,५,६,७,८,९ और १० के बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए इस्तेमाल कर सकते है। दशहरा यह निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • मेरा प्रिय त्योहार - दशहरा।
  • विजयादशमी।

दोस्तों आपको यह हिंदी निबंध कैसा लगा, और अगर आपको कोई और विषय पर हिंदी निबंध चाहिए तो हमें नीचे comment करके बताइए।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ