Essay on Book in Hindi | पुस्तक पर हिंदी निबंध।

नमस्कार दोस्तो आज Hindi Essays आप केलिए पुस्तक पर हिंदी निबंध लेकर आया है। इस निबंध में हमने पुस्तको के बारे में जानकारी दी है और बताया है पुस्तक हमारे लिए महत्वपूर्ण क्यों है, और पुस्तक हमारे सबसे अच्छे दोस्त क्यों है इसकी जानकारी हमने इस हिंदी निबंध में दी है।

image of girl reading book used for Hindi essay on book

पुस्तक पर निबंध।

देखने पर पुस्तक केवल कुछ पन्नो का समूह है। पर इन्हीं पन्नो में हमारा पूरा जीवन बदल देने की शक्ति होती है। पुस्तको में ज्ञान का भंडार होता है। प्रत्यक चीज जो कुछ आप सोच सकते है, सारा कुछ हमे किताबो में प्राप्त हो सकता है। पुस्तको में हर सवाल का जवाब मिल सकता है। पुस्तके कभी भी आपका गलत मार्गदर्शन नही करते, वे केवल आपको सफलता का मार्ग दिखाते है। पुस्तके हमारे गुरु के तरह होती है जो हमारी सफलता की कामना करते है।

आपकी रुचि चाहे किसी भी विषय में क्यों ही ना हो आपको सभी प्रकार के शैलियों की पुस्तक मिल जायेंगी। पुस्तक कई प्रकार के होते है जैसें की काल्पनिक, गैर काल्पनिक और भी बहुत सारे। अगर किसी व्यक्ति को उसके किसी मनपसंद विषय में रुचि है तो उसे केवल उस विषय पर आधारित कई सारी पुस्तके मिल जायेगी जिसमे उस व्यक्ति को उसके सारे प्रश्नों का उत्तर मिल जाएगा।

पुस्तक केवल हमें ज्ञान ही नहीं प्रधान करती बल्कि वे कई बार हमारे खाली समय को रोचक बना सकती है क्योंकि ऐसी कई सारी पुस्तके है जो हमे कई जगह की जानकारियां देती है, जिसे पढ़ कर ऐसा लगता है जैसे हम हमारा समय वही पर बीता रहे है। ऐसी किताबो से हमे नई जगह की तो जानकारी होती ही है और खाली समय भी मजे से कट जाता है।

हमारे पुस्तक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, वे हमारे गुरु के समान होते है जो हमेशा हमे सफलता का सही मार्ग दिखाते है। पुस्तके पढ़ने के कई सारे लाभ है। निरंतर पुस्तक पढ़ने से हमारे शब्दावली और हमारे संचार कौशल में सुधार होता है। आत्मकथा पढ़ने से हमारे वक्तित्व में अच्छा बदलाव आता है और उसे हमारे व्यक्तित्व में निखार आता है। पुस्तको से जो ज्ञान हम प्राप्त करते है वो ज्ञान हमे हमारे पूरे जीवनभर काम आता है।

मशहूर हस्तियों की आत्मकथा पर आधारित पुस्तकें प्रेरणा का स्तोत्र होती है। और उन आत्मकथाओं को पढ़कर हमे पता चलता है की आखिर कैसे उन्होंने अपनी मुश्किलों को दूर किया और अपने जीवन में सफल बने। पुस्तको में हम जानकारियां लिख कर रख सकते है जो हम एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित कर सकते है। हमे आयुर्वेदिक दवाओं का ज्ञान भी इन्ही वेदिक पुस्तकों के कारण पता चला है।

पुस्तको में हमारा भविष्य बनाने की शक्ति है। पुस्तक के अनगिनत लाभ है, और पुस्तक हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग है। प्रत्यक सफल वक्तियो में एक सामान्य आदत होती है और वो है पुस्तके पढ़नेकी। पुस्तक हमारा कभी भी गलत मार्ग दर्शन नहीं करे वो हमारे सच्चे मित्र है। पुस्तक के इतने फायदे देख कर हमे भी पुस्तके पढ़ने की अच्छी आदत निर्माण करनी चाहिए।

समाप्त।

दोस्तो आपको कौनसे प्रकार के पुस्तक पढ़ना पसंद है? और आपकी सबसे पसंदीदा पुस्तक कौनसी है? हमे नीचे कमेंट करके बताइए।

पुस्तक पर यह निबंध class १, २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९ और १०वी के छात्र अपनी पढ़ाई केलिए इस्तमाल कर सकते है। इसी के साथ यह निबंध नीचे दिए गए विषय परभी इस्तमाल कर सकते है।

  • पुस्तक हमारे सच्चे दोस्त।
  • पुस्तक पढ़ने के लाभ।

दोस्तों क्या आपको पुस्तक पर यह निबंध पसंद आया? और अगर आपको कोई और विषय पर हिंदी निबंध चाहिए तो हमे नीचे कमेंट करके बताइए।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ