अगर पेड़ ना होते तो हिंदी निबंध | वृक्ष ना होते तो निबंध।

यदी पेड़ ना होते तो क्या होता इस काल्पनिक विषय पर आज Hindi Essays हिंदी निबंध लेकर आए है। यह निबंध अगर पेड़ नहीं होंगे तो क्या होगा यह हमे बताता है, तो चलिए निबंध को शुरू करते है।

This image is of land without trees used for hindi essayo on yadi ped nahi hote to

पेड़ ना होते तो..।

रोज के अनुसार हम शाम को गाव में क्रिकेट खेल रहे थे काफी अच्छा मैच चल रहा था एक बोल में चार रन चाहिए थे, राहुल ने एक शानदार शॉट लगाया और बोल बाउंड्री की तरफ जोर से बढ़ने लगा, अभी हम जितने ही वाले है, मैंने सोचा।

पर हम हार गए परंतु किसीने बोल नहीं रोका था, हम इसीलिए हरे क्योंकि हमरे मैदान में एक पेड़ था जिसे जाकर बोल टकरा गया और हम हार गए, मुझे बहुत घुस्सा आया और मन में विचार आया यदि यह पेड़ नहीं होता तो हम जीत जाते।

जब में घर आया तभी भी मेरे मन में वही पेड़ के कारण मैच हारने की बात थी। और तभी मेरे मन में एक कल्पना आई कि यदी पेड़ ना होते तो कितना अच्छा होता।

में इस वृक्ष नहीं होने के कल्पना पर सोचने लगा और अगर पेड़ नहीं होते तो क्या क्या होता यह सोचने लगा। पहला विचार मेरे मन में आया वो था अगर पेड़ नहीं होते तो हम वह क्रिकेट मैच जीत जाते। फिर सोचा हम मैच तो जीत जाते पर जहा हम खेलते है वहा एक पेड़ के नीचे हम सभी बैठते है क्योंकि वह मस्त ठंडक होती है, पर अगर वृक्ष नहीं रहेंगे तो हमे इस पेड़ की ठंडी झाया कैसे मिलेगी। और पेड़ नहीं रहेंगे तो सभी जगह केवल और केवल सूर्य की तपती गर्मी ही होगी।

बिना पेड़ों के सुंदर बगो का क्या होगा, बागो में केवल और केवल पत्थर रह जाएंगे। ऐसे में अगर बागो में वृक्ष नहीं होंगे तो पशु - पक्षी का क्या होगा, वह कैसे जिएंगे।

पेड़ों के बिना हमे खाने केलिए फल नहीं होंगे, धान्य नहीं होगा तो हम खाएंगे क्या?। पेड़ों के बिना जीना मुश्किल हो जाएगा, मुश्किल क्या बिना पेड़ों के हमे प्राणवायु कैसे मिलेगी और फिर हम कैसे जी पाएंगे।

पेड़ों के बिना इस धरती पर हमारा जीवन शक्या नहीं, पेड़ों के बिना हमे खाना नहीं मिलेगा, सास लेने केलिए प्राणवायु नहीं होगी। और पेड़ों के बिना वातावरण में हवा नहीं बहेगी। पूरे जमीन पर सिर्फ पत्थर ही पत्थर होंगे सबकुछ एक रेगिस्थान बन जाएगा।

पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं है, वृक्ष है तो जीवन है। इसीलिए हमे जितना हो सके उतने पेड़ लगाने चाहिए। यदि पेड़ नहीं होते तो, यह एक भयानक कल्पना है, हम वृक्ष तोड़ने वालो का निश्चित ही विरोध करना चाहिए।

समाप्त।

दोस्तों आपको क्या लगता है यदि वृक्ष नहीं होते तो क्या होता, और क्या अपने कभी कोई पेड़ लगाया है हमे नीचे comment करके जरूर बताइए।

यदि पेड़ नहीं होते तो यह हिंदी निबंध class १,२,३,४,५,६,७,८,९ और १० के बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए इस्तमाल कर सकते है। यह निबंध नीचे दिए गए विषयो पर भी इस्तमाल किया जा सकता है।

  • पेड़ नहीं होते तो क्या होता।
  • यदि वृक्ष नहीं होते तो।
  • वृक्ष ही जीवन।

दोस्तों आपको यह निबंध कैसा लगा, और अगर आपको कोई और विषय पर हिंदी निबंध चाहिए तो हमे नीचे comment करके बताइए।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ