Hindi essay on Mera Bharat mahan | मेरा देश महान हिंदी निबंध।

मेरा देश महान है इस बात में कोई दो राय नहीं क्योंकि पूरी दुनिया में भारत जैसा कोई देश नहीं जिसमें सभी जाति धर्म के लोग मिलकर सुखी स्वतंत्र जीवन जीते है। आज हम मेरा भारत महान हिंदी निबंध लाए है।

This image is of map of India used for hindi essay on my country in Hindi

मेरा देश।

मेरा देश भारत है और मैं एक भारतीय नागरिक हूं। भारत को इंडिया और हिंदुस्तान इस नाम से भी जाना जाता है। मेरा देश भारत एक महान देश है जो अपने कार्यों केलिए विश्वप्रसिद्ध है।

मेरे देश का भूगोल बताना हुआ तो उत्तर दिशा में गगनचुंबी हिमालय की चोटियां है और बाकी तीन दिशाओं में सुंदर समुद्र किनारे है। भारत में पूरे वर्ष भर सदा बाहर बहनेवाली बड़ी बड़ी नदियां है जो विश्वप्रसिद्ध है जैसे कि गंगा, यमुना और सरस्वती।

मेरे देश में २८ राज्य है और प्रतेक राज्य में विविध जाती धर्म के लोग रहते है। हर धर्म और जाति के लोग यहां सुख शांति और आनंद से रहते है ऐसा मेरा महान देश भारत है। देश में खेती यह एक मुख्य व्यवसाय है और मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में बड़े उद्योग चलते है।

मेरा भारत देश अपनी संस्कृति केलिए यहां के किल्ले और दुनिया का एक अजूबा ताजमाहाल केलिए काफी प्रसिद्ध है। भारत में मनाने वाले त्यौहार और उत्सव देखने केलिए पूरी दुनिया के लोग भारत आते है। भारत में काफी सारे विश्वप्रसिद्ध खिलाड़ी, कलाकार और शस्त्रतन्या रहते है।

मेरे देश में विविध जाती धर्म के लोग रहते है और हम सभी कोई भी मत भेद ना करते हुए पहले भारतीय है, जिसका हमें गर्व है। ऐसा विविधाओ से भरा हुआ मेरा देश मुझे काफी पसंद है और मुझे मेरा देश मेरी जान से भी ज्यादा प्रिय है।

समाप्त.

मेरे देश पर यह हिंदी निबंध class १,२,३,४,५,६,७,८,९ और १०वी के छात्र अपनी पढ़ाई केलिए इस्तमाल कर सकते हो। यह निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तमाल किया जा सकता है।

  • मेरा भारत देश।
  • विविधा में एकता मेरा देश।
  • भारत।

तो दोस्तो आपको यह निबंध कैसा लगा और अगर आपको कोई और हिंदी विषय पर निबंध चाहिए तो हमें नीचे comment करके बताइए।

धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ